Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति: अब 15 एकड़ में खोल सकेंगे इंडस्ट्रियल पार्क, सरकार देगी 20 लाख प्रति एकड़ अनुदान

Ad

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य की औद्योगिक नीति में बड़ा बदलाव किया है. अब कम से कम 15 एकड़ या उससे अधिक जमीन वाले निजी क्षेत्र भी औद्योगिक पार्क की स्थापना कर सकेंगे. राज्य सरकार प्रति एकड़ 20 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान करेगी.

Advertisements

अयोध्या पहुंचे विराट और अनुष्का: रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

Advertisements

नई नीति के तहत अगर कोई व्यक्ति या निजी संस्था 15 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित करना चाहती है, तो उन्हें कुल 3 करोड़ रुपए तक का अनुदान मिल सकता है. राज्य की साय सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के प्रत्येक जिले में कम से कम एक निजी औद्योगिक पार्क स्थापित हो, जिससे रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिल सके.

यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में सीएसआईडीसी (छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के साथ-साथ निजी क्षेत्र को भी औद्योगिक पार्क स्थापित करने का अवसर दिया जा रहा है. सरकार इस पहल के माध्यम से प्रदेश को औद्योगिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button