Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

सर्पदंश से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम

Ad

अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक ही परिवार के 2 मासूम भाईयों की सांप काटने से मौत हो गई. घटना पटना क्षेत्र के ग्राम छिनदिया बांध पारा की है. खेलने के दौरान यहां 2 भाइयों को सांप ने काट लिया. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.

Advertisements

आज होगी पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक, नीति और सुरक्षा मसलों पर होगी अहम चर्चा

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, जहरीले सांप के काटने से दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई.  परिवार ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में एक मासूम ने दम तोड़ दिया.

दूसरे बच्चे को बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना से परिवार गहरे सदमे में है.  दोनों बच्चों की मां की हालत बिगड़ने पर उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज जारी है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button