Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

गझियाडीह- टॉकमुंडा सिख समुदाय ने मनाया गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस: टाकमूंडा के गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन, सिख परिवारों ने लिया हिस्सा

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

फरसाबहार तहसील क्षेत्र के गझियाडीह ग्राम पंचायत स्थित टाकमुंडा गुरुद्वारे में सिख समुदाय ने गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस मनाया। 30 मई 2025 को आयोजित कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों को रोककर शरबत नींबू पानी चना प्रसाद वितरण किया गया। स्थानीय सिख समुदाय के  गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा टाकमुंडा गांझियाडीह सतपाल सिंह भाटिया,नरेंद्र सिंह बेदी ,वीरेन्द्र सिंह बेदी,गुरदीप सिंह बल,प्रितपाल सिंह हरिसिंह सोनू भाटिया अमरपाल सिंह भाटिया एवम संगत शामिल थे  इन्होंने बताया कि वे हर वर्ष गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस मनाते हैं। क्षेत्र में 20 सिख परिवार निवास करते हैं। सभी लोग गुरुद्वारे में एकत्रित होकर इस दिवस को मनाते हैं। गुरु अर्जन देव (15 अप्रैल 1563 – 30 मई 1606) सिख धर्म के पांचवें गुरु थे। उन्हें शहीदों के सरताज और शांतिपुंज के रूप में जाना जाता है। आध्यात्मिक जगत में उन्हें सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और उन्हें ब्रह्मज्ञानी भी कहा जाता है। गुरुग्रंथ साहिब में तीस रागों में उनकी वाणी संकलित है। गुरुग्रंथ साहिब में सबसे अधिक वाणी पंचम गुरु की है। उन्होंने भाई गुरदास की सहायता से 1604 में ग्रंथ साहिब का संपादन किया। ग्रंथ साहिब की संपादन कला अद्वितीय मानी जाती है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button