छत्तीसगढ़जशपुर नगर

फरसा बहार ब्लॉक मुख्यालय में पांच साल के कड़ा संघर्ष के बाद सुखद पहल शुरू हो रहा

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

जशपुर। फरसा बहार ब्लॉक मुख्यालय में पांच साल के कड़ा संघर्ष के बाद सुखद पहल शुरू हो रहा है माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मुख्यमंत्री निवास रायपुर एवं कैंप कार्यालय बगिया एवं कलेक्टर जन दर्शन जशपुर मे श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री एव फरसा बहार के दर्जनों सरपंच साथियो का लिखित समर्थन के कारण विगत पांच बर्ष तक फरसा बहार मे उप पंजीयक (रजिस्ट्री )कार्यालय की मांग को प्रमुखता से रखा जिसमे छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री महोदय जी ने बजट 2025-26शामिल कर फरसा बहार मे विकास का मार्ग खोल दिया है, जमीन खरीदी विक्री के कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय से निर्भर रहना पड़ता है वर्तमान मे ब्लॉक फरसा बहार  मे 58ग्राम पंचायत है तथा अनुविभागीय कार्यालय राजस्व भी संचालित है फरसा बहार के अंतिम छोर माटी पहाड़ छर्रा, सागजोर, पैरवा आरा, लावकेरा के ग्रामीणों को 70से 75किलोमीटर तय करके कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय जाना पड़ता है   फरसा बहार मे उप पंजीयक खुल जाने से छेत्र के लोगो समय तथा धन की बचत होगी फरसा बहार मे उप पंजीयक कार्यालय  खुलने का विभागीय कार्यवाही तेज होने पर मुख्यमंत्री महोदय जी को छेत्र  की जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने ह्रदय से धन्यवाद दिया है उप पंजीयक कार्यालय की मांग मे संघर्ष मे श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री भाजपा जशपुर, कुंवर साय पैंकरा सरपंच जाम टोली एवं अध्यक्ष सरपंच संघ फरसा बहार, पूर्व सरपंच  बोखी प्रमोद पैंकरा, पूर्व सरपंच फरसा बहार अरुण खलखो , मनोज रात्रे मीडिया प्रभारी, भाजयुमो मंडल पंडरी पानी, मनमोहन साय सभी का सराहनीय सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button