Advertisement Carousel
National

सेना अधिकारी का सख्त संदेश – पाकिस्तान का हर कोना हमारी रेंज में

Ad

नई दिल्ली/श्रीनगर।’ भारतीय सेना ने कहा है कि भारत के पास इतनी ताकत है कि वह पाकिस्तान के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकता है। ANI से बातचीत में एयर डिफेंस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान ने कहा- चाहे पाकिस्तानी सेना अपना मुख्यालय रावलपिंडी से हटाकर खैबर पख्तूनख्वाह तक कहीं और क्यों न ले जाए, वह हमारी रेंज में ही रहेगा।

Advertisements

इधर, इजराइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ रोका गया है। उन्होंने पाकिस्तान से मांग की कि हाफिज सईद, सज्जाद मीर और जकीउर रहमान लखवी जैसे बड़े आतंकियों को भारत को सौंपा जाए।

Advertisements

अवैध रूप से 19किग्रा गांजा का डिजायर कार से परिवहन करते दो व्यक्तियों को थाना सलिहा पुलिस द्वारा गिरफ्तार

उन्होंने कहा- हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारत अब नई रणनीति पर काम कर रहा है, जहां भी आतंकी होंगे, हम हमला करेंगे और उनके ठिकाने तबाह करेंगे।

उधर, भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारे स्वदेशी हथियार बेहद कारगर रहे। आकाशतीर डिफेंस सिस्टम और L-70 एयर डिफेंस गन ने पाकिस्तान के हर ड्रोन और मिसाइल को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने ये हमले 9-10 मई को किए थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button