R.O. No. 13229/ 57
मध्यप्रदेशमैहर

विजय शाह का पुतला दहन: सेना की महिला अधिकारी पर विवादित बयान से उपजा आक्रोश

R.O. No.13229/ 56
Happy Birthday Ad

मैहर से विकास सोनी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

मैहर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की वीर महिला
अधिकारी शोफिया कुरैशी के संबंध में दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान से देशभर में रोष व्याप्त हो गया है। इस बयान को लेकर न केवल सैन्य सम्मान को ठेस पहुँची है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में आज मैहर के अलाउद्दीन तिराहे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा विजय शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया।


इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव एवं देश की रक्षा व्यवस्था के सम्मान की बात प्रमुखता से उठाई गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि हमारी सेना नारी शक्ति की प्रतीक बन चुकी है। करनाल शोफिया कुरैशी जैसी अधिकारी भारत की अस्मिता हैं। उन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी केवल एक महिला पर नहीं, अपितु राष्ट्र की चेतना पर हमला है। हम इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।”


ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि
यह विरोध किसी दल विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि उस सोच के खिलाफ है जो महिलाओं को कमतर आंकती है। धर्म, जाति या वर्दी— कोई भी बहाना बनाकर हमारे वीरों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “भारतीय सेना जिंदाबाद” और “नारी सम्मान सेना का सम्मान ही देश का सम्मान” जैसे नारों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज किया।
कांग्रेस पार्टी ने यह भी अपील की कि किसी भी प्रकार की असहमति को सांप्रदायिक या राजनीतिक रंग न दिया जाए, बल्कि देश की संप्रभुता अखंडता और महिला सम्मान की रक्षा को प्राथमिकता दी जाए।प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेश घई ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी अनीता शर्मा विनीत सोनी गुड़िया बाई रमेश प्रजापति बद्री कुशवाहा बबलू सिंह सोनवारी रजनीश शर्मा शिवम पांडे अखिल मिश्रा जितेंद्र कुशवाहा दिनेश सावलानी पंकज कुशवाहा अक्षय कुमार दहिया रोशन लाल कुशवाहा शिवमोहन बढ़गया देवांग चौरसिया शारदा पटेल अशोक कुशवाहा पूर्व सरपंच सोमदत्त साकेत मुकेश सेन सुनील कोरी जान मोहम्मद नसीब खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button