Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

CM साय की अलग पहल: इमली के पेड़ तले चौपाल, नक्सल क्षेत्र में ग्रामीणों से सीधे संवाद

Ad

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव मुलेर का दौरा किया। यह गांव कभी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वहां बदलाव की बयार चल रही है।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने गांव के बीचोंबीच एक इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई, खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तुरंत अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर गांव के लोगों ने

Advertisements

विराट कोहली से प्रेमानंद महाराज ने पूछा- प्रसन्न हो? अनुष्का को दिया राधा नाम जपने का उपदेश

मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से महुआ और आम पत्तों से बने हार और गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया।सीएम ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी बांटी।

इसके अलावा उन्होंने गांव की राशन दुकान का भी जायज़ा लिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की स्थिति देखी। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजी अरुण देव गौतम और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज़ से गांव में भारी संख्या में जवान तैनात रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button