Advertisement Carousel
National

पाक की हिमाकत पर भारत का सख्त रुख, विदेश सचिव बोले- सेना को खुली छूट

Ad

नई दिल्ली।’ भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग को लेकर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की शनिवार को 4 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। विदेश मंत्रालय ने सुबह 10.45 बजे कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें 9 मई रात पाकिस्तानी हमले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद शाम 5 बजे भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर सहमति की बात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कही।

Advertisements

इसके 30 मिनट बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शाम 6 बजे प्रेस ब्रीफ किया। इसके आधे घंटे बाद 6.30 बजे रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह और नेवी के कमोडोर रघु आर नायर ने पाकिस्तान के किए दावों की पोल खोली थी और भारत का स्टैंड क्लियर किया।

Advertisements

“यह सिंदूर शौर्य का है, लहू से नहीं, पराक्रम से सना है” — कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव

रात 8 बजे पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में ड्रोन अटैक किए। इस पर रात 11 बजे एकबार फिर विदेश सचिव विक्रम मिसरी लाइव आए। उन्होंने कहा- पिछले कुछ घंटे से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन हो रहा है।

उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और अतिक्रमण से निपट रही है। सेना को फ्रीहैंड दिया है। ये अतिक्रमण बेहद निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button