Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

माडागांव स्कूल लगातार पांचवी बार शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर जिला में परचम लहराया..

Ad

गरियाबंद से विपिन कुमार सोनवानी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

देवभोग न्यूज… छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया ।सुदूर ग्रामीण अंचल में बसा हुआ हायर सेकेंडरी स्कूल माडागांव विद्यालय लगातार  पांचवीं बार शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा में परिणाम देकर पूरे जिले में परचम लहराया है ।आपको बता दें  सत्र 2020-21 से 2024 /25 तक लगातार इस विद्यालय का 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । ज्ञात हो कि कक्षा दसवीं में कुल 58 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें से प्रथम श्रेणी में 51 तथा द्वितीय श्रेणी में 07 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा कक्षा 12वीं में कुल 69 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें से प्रथम श्रेणी में 49 तथा द्वितीय श्रेणी में 20 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए इस तरह इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

Advertisements


माडागांव विद्यालय के प्राचार्य ने लगातार शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहां कि शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने का मुख्य कारण है शिक्षकों का छात्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना, शिक्षण कार्य करना, शिक्षक एवं छात्रों का नियमित उपस्थिति, जुलाई से ही सला विकास समिति के सहयोग से कार्य योजना तैयार करना, समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करना, रिवीजन करना ,शैक्षणिक और प्रयोग विषय का एक साथ समय सारणी तैयार कर नियमित कक्षा अध्ययन करना और कमजोर बच्चों को चिन्हांकित कर अवकाश के दिनों में भी अतिरिक्त कक्षा लगाना, मेंटर शिक्षक नियुक्ति करना।


उन्होंने चर्चा में आगे यह भी कहा कि विगत 5 वर्षों का बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र संग्रहण कर  बच्चों को बताया गया ,विद्यालय में साप्ताहिक, मासिक, त्रैमासिक ,अर्धवार्षिक, प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित करना ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न एवं अंकों का संग्रहण करना तथा लेखन शैली बताना साथ ही कमजोर छात्र को प्रोजेक्ट व चित्र के माध्यम से विषय वस्तु को समझाया गया, शिक्षक पालक का सतत संपर्क कर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विद्यालय के गतिविधि एवं गृह कार्य शेयर करना, शिक्षकों की कमी के बाद भी साल विकास समिति के सहयोग से चार स्थानीय शिक्षक कि न्युक्ति करना उनके सहयोग से एवं नियमित शिक्षकों के साथ तालमेल बिठाकर अवकाश जैसे दशहरा, दीपावली ,शीतकालीन जैसे अवकाश के दिनों में पलकों और छात्रों के सहयोग से अतिरिक्त कक्षा संचालित करना । जिसके चलते लगातार पांचवी बार जिले में हमारा विद्यालय बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम देकर ब्लॉक नहीं पूरे जिले में नाम रोशन किया है।

शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने से माडागांव स्कूल के शाला विकास समिति के संरक्षक नीलकंठ बीसी और अध्यक्ष शीतला पांडेय के द्वारा विद्यालय के प्राचार्य टी आर स्वर्ण, शिक्षकों और सभी छात्रा छात्राओं को बधाई दी और कहें कि जबसे शाला के मुखिया के पद का प्रभार टी आर स्वर्ण संभला है तभी से छात्र हित में निरंतर कार्य कर रहे है। जिसके चलते जिले में हमारा विद्यालय परचम लहराया है इसका पूरा श्रेय विद्यालय के प्राचार्य और शाला परिवार को जाता है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button