Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 दिन में 10 लाख का चालान

Ad

 दुर्ग भिलाई।’ शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर इस समय दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त है। पुलिस वाहन चालकों का अल्कोहल टेस्ट कर रही है और ड्रंक पाए जाने पर उनके खिलाफ मोटा चालान काट रही है। दुर्ग पुलिस ने ऐसे लोगों को 10 लाख रुपए से अधिक चालान काटा है।

Advertisements

डीएम व एसपी खीरी ने नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों के साथ की भारत नेपाल बॉर्डर समन्वय बैठक

Advertisements

एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि यातायात पुलिस ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चला रही है। इसके तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ना सिर्फ समझाईश दी जा रही है, बल्कि उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। उनके अधिकारियों ने पिछले 27 दिनों में 103 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा है।

पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की है। ड्रंक एंड ड्राइव पाए जाने पर प्रत्येक वाहन चालक के खिलाफ 10 हजार रुपए का चालान काटा गया है। वो इस चालान को न्यायालय में जाकर पटा रहा है। इस तरह से अब तक कुल 10 लाख 30 हजार रुपए का इन पर दंड लगाया जा चुका है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button