Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक क्रांति: अब सभी सरकारी काम होंगे डिजिटल

Ad

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब सभी विभागीय कार्यालयों में डिजिटल माध्यम से कार्य किए जाएंगे. अंतर-विभागीय पत्राचार और नोट शीट केवल ई-ऑफिस फाइल सिस्टम के माध्यम से ही भेजी जाएंगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि जिन विभागों में अभी तक ई-ऑफिस प्रणाली शुरू नहीं हुई है, वहां शासकीय ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया जाएगा.

Advertisements

अमरेली के रिहायशी इलाके में गिरा ट्रेनिंग प्लेन, हादसे में एक पायलट की मौत

Advertisements

हालांकि, ऐसे अर्द्धशासकीय पत्र या वैधानिक दस्तावेज, जिनमें मूल प्रति (Original Copy) की आवश्यकता होती है, उन्हें हार्ड कॉपी के रूप में भेजा जा सकेगा. कार्य संपादन में तेजी, उन्नत कार्यकुशलता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है. इस संबंध में अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त, और जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किया है.

देखें आदेश :-

Advertisements

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button