Advertisement Carousel
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

नकली पनीर बनाने वाले सागर डेयरी पर छापेमारी फर्म हुआ सील

Ad

अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट

Advertisements

जिला प्रशासन व पुलिस बल की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
नकली पनीर बनाने वाले सागर डेयरी पर छापेमारी
फर्म हुआ सील, मौके से लगभग 150 किलोग्राम पनीर जब्त

अम्बिकापुर नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहित अधिकारी, अंबिकापुर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं पुलिस बल संयुक्त टीम ने बिशुनपुर खुर्द स्थित सागर डेयरी में छापेमारी की। पंचायत भवन के पास संचालित इस फर्म में विभिन्न अवैध सामग्रियों से पनीर का निर्माण किया जा रहा था।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि निर्माण कार्य में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था। परिसर में सफाई की स्थिति बेहद खराब थी और फर्म का पंजीयन भी समाप्त हो चुका था। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से फर्म को सील कर दिया।
मौके पर लगभग 150 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया है। जांच के समय वहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम मोहित कुमार बताया, जबकि फर्म के मालिक का नाम शाहिद बताया गया है।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ नायब तहसीलदार और पुलिस बल भी मौजूद थे। आगे की जांच जारी है, दोषियों पर विधिमान्य कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button