Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

बदलता कुनकुरी,संवरता कुनकुरी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गर्मी में जल आपूर्ति के लिए नगर पंचायत तैयार, नल-जल के साथ टैंकरों से पहुंचाया जा रहा है पानी……

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements


जशपुरनगर। गर्मी के मौसम में कुनकुरी के नगरवासियों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर पंचायत ने पानी आपूर्ति के लिए मोर्चा सम्हाल लिया है। नल-जल से निर्बाध पानी आपूर्ति के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी इन दिनों टैंकर से नगरवासियों की पानी की जरूरत पूरा करने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सीएम के निर्देश पर गर्मी के दौरान पानी की मांग को पूरा करने के लिए नगर पंचायत ने पूरी तैयार कर ली है। उन्होनें बताया कि नगर के 15 वार्डो में मुहल्लेवासियों को पानी की आपूर्ति के लिए नगर पंचायत के पास 11 बोरवेल है। इसके अलावा ईब नदी में निर्मित एनीकट से नगर में निर्मित 3 पानी टंकियों से  948 नल कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके अलावा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत के पास पानी के पांच टैंकर उपलब्ध है। इनसे सुबह-शाम पानी की आपूर्ति की जा रही है। कुनकुरीवासियों को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमृत मिशन 2.0 योजना के अंर्तगत 48.81 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से ईब नदी में एनीकट और पंप हाउस के साथ फिल्टर प्लांट का निर्माण किया जाएगा।

इसके साथ ही नगर के हर घर में नल जल पहुंचाने के लिए पाईप लाइन विस्तार की योजना भी बनाई गई है। दिसंबर 2026 तक योजना का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के पूर्ण हो जाने से कुनकुरी में जल समस्या बीते दिनों की बात हो जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button