Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

नगरी के एक्सीडेंट के प्रकरण में 5 साल से फरार आरोपी चढ़ा धमतरी पुलिस साइबर टीम के हत्थे

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

धमतरी जिले के नगरी के एक्सीटेंड प्रकरण में पांच साल से आरोपी फरार था वहीं धमतरी पुलिस सायबर टीम ने स्थायी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सायबर टीम सूचना के आधार पर थाना नगरी के एक्सिडेंट के मामले में दा०प्र० क्र०472/ 21 एवं अप०क्र०07/20 धारा 379भादवि० के आरोपी स्थायी वारंटी बलवंत गौरिया पिता कमल गौरिया उम्र 25 वर्ष, साकीन भटगांव,थाना रूद्री निवासी के पतासाजी कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव घर आया हुआ है जिसके आधार पर तत्काल सायबर प्रभारी निरी सन्नी दुबे द्वारा अपने टीम के साथ रवाना हुए और स्थायी वारंटी के घर में होने की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सायबर प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, आर.फनेश साहू,योगेश नाग,युवराज ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button