Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायपुर

अभिनव नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए बस्तर संभाग के दो प्रतिभाशाली शिक्षक संतोष मानिकपुरी व मोती नेताम

Ad

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में बस्तर संभाग के दो प्रतिभावान शिक्षक संतोष मानिकपुरी शासकीय उच्च प्राथमिक शाला आमाडीही विकासखंड बड़ेराजपुर जिला कोंडागांव व मोतीलाल नेताम शिक्षक माध्यमिक शाला भनसुली विकासखंड नरहरपुर जिला कांकेर को शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ” गौरव सम्मान” सम्मानित किया गया है।बता दें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर नगरपालिक निगम के महापौर मिनल चौबे थीं जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर खंडेलवाल जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा जी उपस्थित थे।
इसके पहले भी ये दोनों शिक्षको को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य के लिए अनेकों पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया हैं। वर्तमान में ये दोनों शिक्षक पुनः अपने अभिनव नवाचार और शिक्षा के साथ समर्पण भाव से कार्य करते हुए कोंडागांव जिले और कांकेर जिले का गौरव बढा़ रहे हैं।

संतोष मानिकपुरी उच्च श्रेणी शिक्षक आमाडीही अपने कुशल व्यक्तित्व और अपने वाक्पटुता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अभिभावकों व शिक्षक साथियों  जनमानस के बीच अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं।वे एक कुशल उद्दघोषक, तबला वादक और गायक भी हैं। वहीं शिक्षक मोतीलाल नेताम विभिन्न नवाचार, इकोक्लब और कुशल नेतृत्व क्षमता के लिए अपनी पहचान बनाये हुए हैं।
इनकी इस उपलब्धि के लिए शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों, शिक्षक साथियों ने शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उनके मंगलमय जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button