Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

डोंगरडुला महतारी वंदन शिविर में सैकड़ों लोग हुए योजनाओं से लाभान्वित

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

नगरी ब्लॉक के डोंगरडुला परिक्षेत्र में आज महतारी वंदन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। इस शिविर का संचालन उपसंभागीय डाक निरीक्षक  परमेश्वर साहू (धमतरी उपसंभाग), इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ब्रांच मैनेजर  भावेश सिन्हा , डाक अधिदर्शक  युगल किशोर साहू एवं श्री सुरेश यदु के नेतृत्व में किया गया।

शिविर में विशेष रूप से कमार, भुंजीया एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की उन महिलाओं को महतारी वंदन योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया, जो अब तक इनसे वंचित थीं। डोंगरडुला के ब्रांच पोस्टमास्टर  ठुनेश चक्रधारी की उपस्थिति में लाभार्थियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया।

इसके अतिरिक्त, जो किसान अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले पाए थे, उन्हें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के माध्यम से DBT खाता खोलकर योजनाओं से जोड़ा गया।

इस शिविर से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने डाक विभाग की इस पहल की सराहना की।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button