Advertisement Carousel
Add
Blog

सिरगिट्टी पुलिस की रात में सरप्राइज चेकिंग, छह बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

Ad

Advertisements

सिरगिट्टी पुलिस की रात में सरप्राइज चेकिंग, छह बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई
संवेदनशील इलाकों में चला विशेष अभियान, 40-50 संदिग्धों एवं गुंडा बदमाशों की जांच; तलवार और पांच चाकू बरामद
बिलासपुर,  थाना सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए देर रात संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा और तिफरा समेत अन्य इलाकों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 40-50 संदिग्ध व्यक्तियों एवं गुंडा बदमाशों की बारीकी से जांच की। इस दौरान छह आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच चाकू बरामद किए गए।

Advertisements
Advertisements


पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इसके साथ ही एक अन्य गंभीर चोट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
धारदार हथियारों के साथ पकड़े गए छह आरोपी
पुलिस के मुताबिक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई में विकास सिंह (32), प्रमोद कुर्मी (26), अनिकेत नेताम (24), लक्की नेताम (22), राम नायक (18) एवं रोहित तांडी (34) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच धारदार चाकू जब्त किए गए।


फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अन्य गंभीर चोट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित धुरी (36), निवासी बन्नाकडीह, थाना सिरगिट्टी को भी पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया तथा उसके खिलाफ संबंधित प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी
पुलिस के अनुसार उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में गुंडा बदमाशों, चाकूबाजी करने वालों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की।


अभियान के दौरान नशाखोरी एवं अपराध की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा, तिफरा सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गुंडा बदमाशों की जांच की। तलाशी के दौरान छह आरोपियों के पास धारदार हथियार मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी छह आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button