Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

स्काउट गाइड सारंगढ़ द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Ad

कलेक्टर धर्मेश साहू ने किया स्काउट गाइड बच्चों का उत्साह वर्धन
सारंगढ़ – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार एवं जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल तथा जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी एल पी पटेल के मार्गदर्शन में स्काउट गाइड जिला संघ सारंगढ़ द्वारा खेल भाटा मैदान से लेकर सारंगढ़ बस स्टैंड तक यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला सचिव डॉ. पूनम सिंह साहू ने बताया कि इस अभियान के तहत सारंगढ़,बिलाईगढ़,बरमकेला के स्काउट गाइड द्वारा रोड में रैली निकालकर बैनर व पोस्टर के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करने हेतु “रफ्तार की मजा, मौत की सजा”, हेलमेट पहनो सुरक्षित रहो , कृपया बाय चलें,नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, आदि विभिन्न नारे के साथ लोगों को संदेश दिया। इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में कलेक्टर धर्मेश साहू जी द्वारा स्काउट गाइड को इस रैली व जागरूकता अभियान के लिए उत्साहवर्धन किया। इस रैली को सफल बनाने में जिले के स्काउटर गाइडर  जिला प्रशिक्षण आयुक्त शंकर लाल साहू, जिला संगठन आयुक्त स्काउट लिंगराज पटेल,जिला संगठन आयुक्त गाइड धात्री नायक, जिला संयुक्त सचिव गुणवती साहू, रुक्मणी देवांगन,कन्हैयालाल लहरें आदि स्काउटर गाइडर तथा रोवर रेंजर के रूप में राजमणि बंजारे, कुमारी पूनम,सुमन,हरीश,आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button