छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई 147 क्विंटल धान जप्त

जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु जिले के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में 09 जनवरी 2025 की स्थिति में जिले के कुल 5589 किसानों से कुल 17043 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही विभिन्न धान खरीदी केन्द्रो से 4106 मेट्रिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। किसानों से औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) के धान का क्रय सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है।

Advertisements

इस प्रकार अमानक, खराब धान खरीदी केन्द्रो में आने पर उक्त धान को अस्वीकृत (रिजेक्ट) कर किसानों को अच्छी गुणवत्ता का धान विक्रय हेतु खरीदी केन्द्रो में लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। धान उपार्जन की प्रक्रिया पर निगरानी हेतु प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में निगरानी समिति का गठन किया गया है। साथ ही किसानों की किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण एवं सुविधा हेतु प्रत्येक खरीदी केंद्र में नोडल अधिकारियों तथा ट्रस्टेड पर्सन की नियुक्ति भी की गई है।

Advertisements


इसी क्रम में जिले के विभिन्न व्यापारियो के द्वारा धान के अवैध भण्डारण एवं विक्रय को रोकने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं खाद्य अधिकारी श्री कीर्ति कुमार कौशिक व सहायक खाद्य अधिकारी श्री योगेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 09 जनवरी 2025 को विकासखण्ड कुआकोण्डा के विभिन्न व्यापारियो के गोदामो का खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार सोनवानी, खाद्य निरीक्षक धीरेन्द्र कश्यप, खाद्य निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ठाकुर, खाद्य निरीक्षक सचिन कुमार, मंडी सचिव गीदम श्री गणेश कुमार तथा मंडी उपनिरीक्षक श्री बालमुकुंद यादव के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान व्यापारी मो. ईशाद निवासी मैलावाड़ा के गोदाम से 50 क्विंटल धान, श्री भगवान सिंह पटेल निवासी मैलावाड़ा के गोदाम से 21 क्विंटल धान, मे. पासवान ट्रेडर्स नकुलनार के गोदाम से 39 क्विंटल धान, श्री विवेक सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 11 क्विंटल धान, श्री चंद्रपाल सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 10 क्विंटल धान, श्री भरत कुमार सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 16 क्विंटल धान मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर जप्त किया गया, तथा आगे की कार्यवाही हेतु प्रकरण को कलेक्टर (खाद्य शाखा) में प्रस्तुत किया गया है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join WhatsApp Group