छत्तीसगढ़शक्ति

किसान कन्हैया लाल ने धान बेचकर धान खरीदी केंद्र की व्यवस्था और कर्मचारियों के सहयोग का किया प्रशंसा

सफलता की कहानी

Advertisements

शक्ति से दीपक यादव की रिपोर्ट

Advertisements

सक्ती, शासन की मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु पूरे छत्तीसगढ़ सहित सक्ती जिले में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केंद्र काशीगढ़ में धान बेचने पहुंचे जैजैपुर तहसील अंतर्गत ग्राम काशीगढ़ निवासी किसान कन्हैया लाल साहू ने 44 क्विंटल धान बेचा है। उन्होंने धान विक्रय कर धान खरीदी केंद्र काशीगढ़ के प्रभारी और अन्य कर्मचारियों के सहयोग तथा धान खरीदी की व्यवस्थाओं कि प्रशंसा की है l उन्होंने कहा कि उक्त धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी कार्य के लिए सभी व्यवस्थाए बहुत ही अच्छी है l उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शीता से चल रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण अब उन्हें लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र पर पेयजल, छाया, बैठने की अच्छी व्यवस्था है l उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है, जो हम किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है। धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए किसान श्री कन्हैया लाल साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button