Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

CG NEWS//जान बचा देती लोगों की सहृदयता,भास्कर की अनुकरणीय। पहल

Ad

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

सर्वप्रथम बीएमओ के. कुजूर एवं दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ विकास पांडे,प्रदीप भगत,दीपक कुमार हेडा के द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए रक्तदान  शिविर को प्रारंभ किया गया।

Advertisements

जिला चिकित्सालय से डॉक्टर ममता सिंह, कुनकुरी सी एच सी से डॉक्टर कोमल जायसवाल, सहयोगी आशुँता खूंटे स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन स्नेहलता तिर्की, आशीष कुमार,वार्ड बाय निरंजन नायक दीपक  राम वार्ड बॉय  के सहयोग से कुनकुरी रक्तदान शिविर संपन्न हुआ।

रक्तदान शिविर  में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया सर्वप्रथम हंसराज राव, गोगा सिंह गुर्जर,विमल राव, सचिव संघ के अनुराग तिवारी, लोयोला कॉलेज की छात्रा प्रतीक्षा पांडे,ने सर्वप्रथम रक्तदान किया। कार्यक्रम में कुनकुरी के  प्रबुद्ध नागरिक जन आशीष बंग,रवि गुप्ता, गौतम गुप्ता, शिव गुप्ता, एवं बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।

पहली बार रक्तदान करने वाले गोगा सिंह गुर्जर ने खुशी जाहिर की और कहा कि अब मैं जरूरतमंदों को रक्तदान करता रहूंगा। प्रतीक्षा पांडे ने भी पहली बार रक्तदान कर खुशी व्यक्त की और अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रेरित करने की बात कही

हंसराज राव ने बताया कि वह 22 बार रक्तदान कर चुके हैं और लोगों की मदद करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। सचिव संघ के अनुराग ने कहा कि वह ग्राम पंचायत के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर बार रक्तदान करते आ रहे हैं।

कुनकुरी संवाददाता दीपक हेडा ने बताया कि इस तरह के रक्तदान के शिविर और भी कई बार से आयोजित किए जाएंगे। कुनकुरी में ब्लड बैंक खुल जाता तो खून की कमी से जूझ रहे लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता और जरूरतमंद रोगियों को बड़ी मिल जाती।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button