Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मैहर पुलिस द्वारा ड्रग इस्पेक्टर के साथ मिलकर की गई मेडिकल स्टोर्स की चैकिंग

Ad

विकास सोनी मैहर जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

नशे के विरूध्द चलाये जा रहे राज्यस्तरीय विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका चौबे एवम कोतवाली पुलिस के द्वारा साथ मिलकर शहर एवं देहात में संचालित मेडिकल स्टोर्स की चैकिंग की गई।

Advertisements

Advertisements

जिसमें नार्कोटिक श्रेणी की दवाइयों के खरीदी बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की गई। अभियान के तहत शहर एवं देहात में संचालित विशाल मेडिकल स्टोर, जय भोले मेडिकल स्टोर एवं सिटी मेडिकल स्टोर को चैक किया गया । चैकिंग के दौरान सिटी मेडिकल स्टोर ग्राम डेल्हा के दुकानदार द्वारा मौके पर औषधि विक्रय लाइसेंस नही दिखाए जाने के कारण औषधि एवं सौंदर्य सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 22(1) के तहत विक्रय रोकने का आदेश देकर दुकान बंद कराया गया ।

Advertisements

निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के लिए अग्रिम कार्यवाही के रूप में कारण बताओ नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा। तथा जवाब के आधार पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम की धारा 1940 के तहत निलंबन/ निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही में ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका चौबे, थाना मैहर से उपनिरीक्षक अशोक सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह एवं आरक्षक संजय तिवारी की प्रमुख भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button