Advertisement Carousel
Blog

विधायक थप्पड़ कांड को याद कर इशारे में अखिलेश यादव ने कह दी इतनी बड़ी बात की राजनीति की दुनिया में मची हलचल।

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी की रिपोर्ट

लखनऊ। अभी बीते दिनों यूपी के जनपद लखीमपुर खीरी में सदर विधायक थप्पड़ कांड पड़ा चर्चा में रहा था। चर्चा में हो भी क्यों न विधायक को थप्पड़ मारना कोई आम बात तो है नही हालाकि थप्पड़ कांड को लेकर वजह कुछ भी रही हो मगर इससे सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर किरकिरी काफी हुई थी।विधायक थप्पड़ कांड मामला अभी शांत ही पड़ा था की सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक चुनावी सभा में इस पर चर्चा करते हुए फिर से ताजा कर दिया है। अखिलेश यादव ने विधायक थप्पड़ कांड को याद दिलाते हुए कहा की “विधायक को थप्पड़ मारने के बाद क्या हुआ कुछ भी तो नहीं, वो सब विधायक तैयार है इस बार और इंतजार कर रहे है आगामी चुनाव का इसके लिए उन्हें ऑफर भी दिया गया था और वो ऑफर अभी जारी है। चुनाव तक छिपे रहो किसी से मिलना मिलाना नही है” अखिलेश यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अखिलेश की कही गई बातों को लेकर लोग तरह तरह के मतलब निकाल रहे है। उनकी कही गई बात का क्या मतलब है और उन्होंने इस बात को किस नेता के लिए कहा ये तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल अखिलेश यादव के इस वायरल वीडियो ने राजनीति की दुनिया में हलचल सी मचा दी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button