Advertisement Carousel
Add
Blog

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटी न्यायालय में पेश

Ad

Advertisements

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटी न्यायालय में पेश

Advertisements

एसएसपी के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान, लंबित मामलों की निकाल के लिए की गई कार्रवाई

रिपोर्टर – दीपक यादव | बिलासपुर

माननीय न्यायालय में लंबित प्रकरणों की निकाल के लिए रतनपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत पुलिस ने 9 स्थायी वारंटी और 2 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर रतनपुर थाना क्षेत्र में वारंटियों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया।

Advertisements


दिनांक 11 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी और गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए कुल 9 स्थायी वारंटी और 2 गिरफ्तारी वारंटी को पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार लंबित मामलों के निराकरण और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, निरीक्षक निलेश पांडेय, सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह, नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, कौशल खुटे, आरक्षक हरिशंकर चंद्रा, आकाश डोंगरे तथा महिला आरक्षक अनिषा कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button