Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़ - बिलाईगढ़

03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Ad

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीयों का नाम पताः

1. राजीव नायर पिता स्व० शिवशंकर नायर उर्फ कृष्णन शिवन नायर उम्र 36 वर्ष साकिन एमआईजी 25/47 बड़ा बस्ती, विनायक नगर, आदर्श पब्लिक स्कूल के पास, पेड़गंत्याड़ा, विशाखाप‌ट्टनम (आन्ध्रप्रदेश) हाल मुकाम खरसिया जिला रायगढ़ (छ०ग०)

2. प्रकाश यादव पिता अशोक यादव उम्र 24 वर्ष साकिन सोनिया नगर, कोतरा मार्ग रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़, जिला रायगढ़ (छ०ग०)

मामले का संक्षिप्त विवरण जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्री पुष्कर शर्मा) के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गाजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्री कमलेश्वर प्रसाद चंदेल) एवं श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ (श्री अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 25.10.2024 को मुखबीर की सुचना पर 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रकरण में दिनांक 25.10.2024 को शाम करीबन 07:00 बजे घटनास्थल पुलिस थाना सरिया के सामने मेन रोड पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही एवं जांच के दौरान ओडिसा राज्य से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे आरोपीयान- 1. राजीव नायर पिता स्व० शिवशंकर नायर उर्फ कृष्णन शिवन नायर उम्र 36 वर्ष साकिन एमआईजी 2ए/47 बड़ा बस्ती, विनायक नगर, आदर्श पब्लिक स्कूल के पास, पेड़गंत्याड़ा, विशाखापट्टनम (आन्ध्रप्रदेश) हाल मुकाम खरसिया जिला रायगढ़ (छ०ग०) 2. प्रकाश यादव पिता अशोक यादव उम्र 24 वर्ष साकिन सोनिया नगर, कोतरा मार्ग रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़, जिला रायगढ़ (छ०म०) के कब्जा से वाहन के सीट नीचे डिक्की में छिपाकर रखे कुल 03 किलोग्राम मादक पदार्थ गाजा एवं 02 मोबाईल फोन तथा परिवहन में प्रयुक्त एक एक्टीवा वाहन क० सी०जी० 13 व्ही० 7211 कुल कीमती 70000 रु० को जप्त कर आरोपीयों के विरुद्ध थाना सरिया में अप०क०- 167/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट अपराध कायम कर आरोपीयों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के आरोपियों को आज दिनांक 26.10.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा गांजा सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है l

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार धारी, स०उ०नि० सुमन कुमार चौहान, सावित्री कोर्राम, प्र०आर० मुवनेश्वर पण्डा, ताराचंद रातढ़े, सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक श्रवण टण्डन, राजकुमार साव, दिलीप स्नेही, का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button