Advertisement Carousel
Blog

गांवों में डिजिटल सुविधाओं से बदल रही ग्रामीण जीवनशैली

Ad

Advertisements

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो

Advertisements

प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के लाभ अब सीधे गांव में, डिजिटल केंद्र से त्वरित भुगतान

जांजगीर-चांपा,
जिले के गांवों में डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा के हितग्राहियों की जिंदगी में बड़ा बदलाव दिखाई देने लगा है। डिजिटल सेवाओं की सहज उपलब्धता, योजनाओं का त्वरित लाभ और अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थापना ने ग्रामीण विकास की दिशा को नई गति दी है।

Advertisements

ग्राम बनारी में स्थापित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से हितग्राहियों को अब बैंक जाने की परेशानी से पूरी तरह राहत मिली है। योजना की राशि सीधे बैंक खाते में आने के बाद, हितग्राही केंद्र से कुछ ही मिनटों में भुगतान प्राप्त कर निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट, सरिया, ईंट, रेत आदि खरीदकर अपने आवास निर्माण कार्य को गति दे रहे हैं।

हितग्राहियों ने बताया कि डिजिटल केंद्र ने समय और खर्च दोनों की बचत की है, डिजिटल भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाकर गाँव में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाया है। ग्राम बनारी के मनरेगा मजदूर कुमारी सिदार और लक्ष्मण बरेठ ने कहा कि अब मजदूरी का उपयोग वे घरेलू आवश्यकताओं और कृषि कार्यों में कर रहे हैं, और बैंक जाने की समस्या लगभग समाप्त हो गई है।

ग्रामीण अब प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन सुविधा, पेंशन, आवास, मनरेगा जैसी योजनाओं की राशि का त्वरित भुगतान, बिल भुगतान और योजना की स्थिति की जानकारी अपने गांव में ही प्राप्त कर सकते हैं। इससे महिलाओं और बुजुर्गों में डिजिटल सशक्तिकरण बढ़ा है। ग्रामीण राम बाई, संतोष सूर्यवंशी और डिजिटल केंद्र संचालक गौरव ने बताया कि पहले बैंक जाने में पूरा दिन खराब हो जाता था, अब गांव में ही आसानी से कार्य हो जाता है और महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, महतारी वंदन, पेंशन, छात्रवृत्ति, मातृत्व सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ अब सीधे ग्रामीणों तक समय पर पहुँच रहा है। अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों ने पारदर्शिता बढ़ाई, समय की बचत की, आय में सुधार किया और ग्रामीणों को तकनीक के माध्यम से सक्षम बनाया। यह बदलाव साबित करता है कि डिजिटल इंडिया की असली ताकत गांवों में है, जहां तकनीक और योजनाएं मिलकर विकास का नया अध्याय लिख रही हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button