Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़

शरद पूर्णिमा महोत्सव आज से घौठला बडे में

Ad

कोसीर छोटे । सारंगढ विख अन्तर्गत ग्रापं घौठला बड़े मे विगत 30 वर्षो से शरद पूर्णिमा महोत्सव का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष 15 से 16 अक्टूबर बुधवार तक दो दिवसीय मेला का आयोजन ग्रामवासीयों द्वारा रखी गई है । 15 अक्टूबर को लोकगीत गायिका कंचन जोशी का कार्यक्रम आयोजित है तथा 16 अक्टूबर बुधवार की रात्री जागरण में नाटक नाच प्रतियोगिता का आयोजन जिसमें प्रथम पुरस्कार बीस ऋहजार एक रुपए, द्वितीय पुरस्कार पन्द्रह हजार एक रुपए,और तृतीय पुरस्कार दस हजार एक रुपए रखी गई है। 16 अक्टूबर बुधवार को ही रात्रि में रामचरित्र मानस के मंजे हुए कलाकारों को आमंत्रित किया गया है ।जिसके लिए विशाल पण्डाल को सजावट कर भव्य बनाया गया है। श्रोताओ की भारी भीड भगवान सीताराम के अमृतमयी कथा का रसपान करने को उमडती है। 

शरद पूर्णिमा की चाँदनी में अमृत का अंश होता है ।चाँदनी के औषधीय महत्व का वर्णन मिलता है अनेक असाध्य रोगों की दवाऐं इस खीर के साथ खिलाई जाती ज्योतिषी की मान्यता है कि सम्पूर्ण वर्ष में अश्विनी मास की पूर्णिमा का चन्द्रमा ही सोलह कलाओं का होता है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी या रास पूर्णिमा भी कहते हैं। ग्राम पंचायत घौठला बड़े में विगत 30 वर्षो से शरद पूर्णिमा का सफल आयोजन हो रहा है इस वर्ष भी बडी संख्या दुकानदार, होटल, झूला व मनोरंजन के और भी कई तरह के पंडाल सज चुकी है आस पास के गाँवों मे भी चहल-पहल तेज हो गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button