Advertisement Carousel
Blog

भगौती प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर किया लक्ष्मी लाइब्रेरी का उदघाटन

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी शिक्षा के क्षेत्र में लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन रहा। तराई व बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन को दूर करने के लिए निघासन मे शारदीय नवरात्रि के राम नवमी के अवसर पर निघासन चौराहे के निघासन पलिया मार्ग पर हनुमान गढ़ी मन्दिर के सामने लक्ष्मी लाइब्रेरी का उदघाटन हुआ।आज दिन शुक्रवार सुबह भगौती प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर उदघाटन किया। गांव दरेरी पुरवा निवासी सम्पत्ति मौर्य के द्वारा संचालित किए गए लक्ष्मी लायब्रेरी मे अब गरीब का बच्चा हो या अमीर का अब सब पढ़ाई कर सकते है। इसके साथ ही नवरात्रि से निघासन मे सभी भाई बहनों मे एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है l उद्घाटन मे सम्पत्ति मौर्य,राम गोपाल, राजेश कुमार मौर्य,डा० पंकज कुमार मौर्य आकाश शुक्ला धमेंद्र पाल नागर रामकेश मौर्य मौके पर बड़ी संख्या में चौराहे के व्यापारी बंधु व सम्मानित व्यक्तिगण उपस्थित हुए l

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button