Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

राज्य स्तरीय फुटबॉल छग में ग्राम सुलोनी उपविजेता बन नाम रोशन किया

Ad

Sarangarh News नवभारत द्वारा आयोजित इण्टर स्कूल बालक फुटबॉल टूर्नामेंट में पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया , जहां फायनल नारायणपुर और सुलोनी के मध्य खेला गया । जिसमें नारायणपुर विजेता बनी और सुलोनी उपविजेता बनी , खास बात ये थी कि – इण्टर स्कूल स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम सुलोनी सारंगढ़ के बच्चों ने 11 टीमों को काटकर फायनल में अपना स्थान बनाया । उक्त टीम के कोच दिलीप कुमार यादव जो की अपने गृह खेल मैदान में सभी बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देते आ रहे हैं उनके इस योगदान का ही नतीजा है जो आज सुलोनी के फुटबॉल क्लब ने पूरे छग में अपना परचम लहराया। इन खिलाड़ियों के बीच हमेशा उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित रहने वाले बिनोद भारद्वाज ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है , साथ ही सतीश श्रीवास ने बच्चों को शुभ कामनाए दी,जिससे खिलाड़ी और कोच काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button