छत्तीसगढ़

कुनकुरी: हरियाणा में भाजपा की जीत पर कुनकुरी में युवा भाजपाइयों ने की आतिशबाजी, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

कुनकुरी। हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद कुनकुरी विधानसभा के हृदय स्थल, बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवा भाजपा नेता अमन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने से कुनकुरी के भाजपाई कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल था।

Advertisements
Advertisements


अमन शर्मा ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली को दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आम जनता के हित में जो योजनाएं चलाईं, उसका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचा है, जिसके चलते लोगों का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीत पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है, जबकि कांग्रेस को जनता ने सिरे से नकार दिया है।

इस मौके पर भाजपा नेता अमन शर्मा के साथ नितेश पारीक, विष्णु बंग, बॉबी ताम्रकार, रविंदर दीक्षित, अभिषेक गुप्ता, पंकज साहू, आशीष नायक, अक्षत गुप्ता, देवेन्द्र कुमार यादव, आशीष प्रजापति, देवराज यादव, सचिन, दीपक साय, लोकेश यादव, प्रमांशु पंडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने हरियाणा की जीत को पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का फल बताया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button