Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कोतबा मंडल पहुंची उपाध्यक्ष सरगुजा प्राधिकरण एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय

Ad

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
कोतबा। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कोतबा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र फरसाटोली के गोलियागढ़ में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सरगुजा प्राधिकरण एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल होकर संगठन को सशक्त बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि जनता के साथ जुड़कर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

Advertisements
Advertisements


श्रीमती साय ने कहा कि राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी है। उन्होनें कहा कि भाजपा देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो समय-समय पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की सदस्यता का नवीनीकरण करती है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल कोतबा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button