Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

महिला बाल विकास द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शिविर का आयोजन

Ad

सारंगढ़ । जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर न्याय धानी बिलासपुर मार्ग में स्थित ग्राम पंचायत छीन्द में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिका छात्रावास में महिला व बाल विकास विभाग के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें वहां उपस्थित समस्त बालिकाओं एवं महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,महिला सशक्तिकरण एवं माहवारी स्वच्छता के संबंध में विस्तार पूर्वक जान कारी दिया गया, साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ , मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

जिसमें छात्रा वास की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम के अंत में पढ़ाई एवं खेल में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया । इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता , कुर्सी दौड़ एवं मटका फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कियें । कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कोसीर की प्रभारी परियोजना अधिकारी चंचल रात्रे , छात्रावास अधीक्षिका रथ बाई भारद्वाज, सेक्टर पर्यवेक्षक मुस्कान अग्रवाल एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य पर्यवेक्षक उपस्थित रही । कार्यक्रम के अंत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सभी के द्वारा शपथ लिया गया ।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button