Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

Ad

संदीप कुमार जशपुर जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
जशपुरनगर /गांधी जयंती के अवसर पर जिला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारीयों और कर्मचारियों ने अपने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 02 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है। मुख्य फोकस खुले में शौच को समाप्त करना, गंदगी और कचरे की समस्या को हल करना, और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य:-
1. स्वच्छता का प्रचार – लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना।
2. शौचालयों का निर्माण – हर घर में शौचालय बनाना, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में।
3. कचरा प्रबंधन – कचरे को उचित तरीके से निपटाना और रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देना।
4. स्वच्छता पर शिक्षा- स्कूलों और समुदायों में स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम चलाना।
उपलब्धियां –
       लाखों शौचालयों का निर्माण।
      कई शहरों को श्स्वच्छश् और श्स्वच्छता पुरस्कारश् से नवाजा गया।
      विभिन्न राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों द्वारा स्वच्छता अभियानों का संचालन।
       स्वच्छ भारत मिशन ने न केवल भारत के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद की है, बल्कि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button