Advertisement Carousel
Blog

छोटी काशी काव्य कुम्भ का हुआ भव्य आगाज। प्रथम कवि के रूप में प्रो. विश्वम्भर शुक्ल ने किया काव्यपाठ

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ।  उत्तर प्रदेश के सबसे बुजुर्ग कवि मुरलीधर त्रिपाठी अनजान ने कार्यक्रम स्थल द्वार का किया उद्घाटन। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धौरहरा सांसद आनन्द भदौरिया एवं खीरी सांसद उत्कर्ष भदौरिया ने किया मंच का उद्घाटन। प्रथम कवि के रूप में प्रो. विश्वम्भर शुक्ल ने किया काव्यपाठ। कवि सम्मेलन का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से कपिलश फाउंडेशन छोटी काशी काव्य कुम्भ का आगाज बुधवार सुबह हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में आनन्द भदौरिया एवं खीरी सांसद उत्कर्ष भदौरिया ने मंच का उद्घाटन किया। जबकि उत्तर प्रदेश के सबसे बुजुर्ग कवि मुरलीधर त्रिपाठी अनजान ने कार्यक्रम स्थल द्वार का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह का संचालन साहित्यकार रमेश पाण्डेय शिखर शलभ ने किया।

Advertisements
Advertisements

कपिलश फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा खरे ने विधिवत सरस्वती पूजन किया। पूजन कार्य वरिष्ठ साहित्यकार बृजेश तिवारी ने किया। प्रथम कवि के रूप में लखनऊ से विश्वम्भर शुक्ल ने काव्यपाठ किया। प्रथम पाली के संचालन का भार सीतापुर से पधारे अरुणेश मिश्र एवं दिल्ली से पधारी अनुराधा पाण्डेय ने संभाला। प्रथम पाली में गोला से कवि कनक तिवारी कनक, लखनऊ से डा. उमाशंकर शितिकंठ, सूरत से गंगा शेखर शर्मा गुणशेखर, मथुरा से योगेश बृजवासी, मदन मुरादाबादी, आगरा से संजीव चौहान शारिक, सीतापुर से अरुणेश मिश्र, बलरामपुर से डॉ. अब्दुल सुहान खान, बलरामपुर से मोनिका शर्मा, सीतापुर से सीमा बाजपेई, सुधा मिश्रा, बुलंदशहर से डॉ. साधना अग्रवाल साधिका, किरण प्रभा अग्रहरि, अलीगढ़ से अल्पी वार्ष्णेय, मुंबई से अम्बिका झा, दिल्ली से गुस्ताख हिन्दुस्तानी ने काव्यपाठ किया। एक कवि को मिलते हैं अधिकतम बीस मिनट एक सौ पचास घंटे तक लगातार चलने की योजना के साथ हो रहे

Advertisements

दुनिया के सबसे लम्बे कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में सात दिनों में पूरे भारत से 678 कवि प्रतिभाग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में एक कवि को पढने के लिए अधिकतम बीस मिनट का समय मिला हुआ है। पूरे आयोजन की निगरानी अमेरिकी संस्था गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं दुबई की द बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड कर रहा है जिसके जज तीस सितम्बर को गोला गोकर्णनाथ आ रहे हैं। व्यवस्थाओं में लगी है आयोजन समिति कार्यक्रम संरक्षक विनय तिवारी, विजय शुक्ल रिंकू, आनन्द त्रिवेदी, प्रह्लाद पटेल, ज्ञान स्वरुप शुक्ल रिंकू, डॉ वी बी धुरिया, कार्यक्रम संयोजक यतीश चन्द्र शुक्ल, रविसुत शुक्ल, आयोजन समिति के नंदीलाल, वेद प्रकाश अग्निहोत्री, सन्त कुमार बाजपेई, मधुकर शैदाई, कनक तिवारी, रमाकान्त चौधरी, राममोहन गुप्ता, बी पी बेधड़क, सुधीर अवस्थी, अरविन्द गुप्ता रामजी, रामजी रस्तोगी सरल, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी शैलेन्द्र सक्सेना, डॉ स्मिता तिवारी, प्रदीप रघुनायक ने व्यवस्थाएं सम्हाली।


प्रथम जज रहे निशान्त जैन और जया अग्निहोत्री। रिकॉर्ड बुक की ओर से प्रथम जज के रूप में चाटर्ड अकाउंट निशान्त जैन और जीवनलाल कमला देवी कन्या महाविद्यालय की प्रधानाचार्या जया अग्निहोत्री रहीं। टाइमकीपर के रूप में गीतांजलि, ज़ेबा और अभय शुक्ला ने जिम्मेदारी संभाली।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button