Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायपुर

वन विभाग में कार्यरत छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल

Ad

वन विभाग में कार्यरत छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज तूता नया रायपुर में 41 वा दिन है जिसमें शासन प्रशासन के द्वारा उनके पक्ष में अभी तक कोई किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया है जिसमें धरना  प्रदाशन के दौरान तीन साथियों की धरना प्रदर्शन के दौरान निधन हो चुका है। इसमें शासन और प्रशासन के द्वारा किसी ढांढस एवम संवेदना  व्यक्त तक नहीं गया है जो छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगियों के लिए बड़ी विनंबना हैं।  वर्तमान में बीजेपी सरकार के द्वारा सत्ता में आने से पहले हमारे मंच में आकर हमे यदि हमारी सरकार बनती है तो नियमित एवम स्थाईकरण करने का वादा के साथ साथ घोसना भी किया गया था और हमने बीजेपी सरकार को जिताने के लिए पूरे जोर लगा दिया किंतु आज उनके द्वारा हमसे मिलना तो दूर हमसे बात करने को तैयार नहीं हैं। तूता नया रायपुर में दैनिक वेतन भोगियों का अनिश्चितकालीन का प्रदर्शन अब तक जारी है। इनके द्वारा शासन प्रशासन से प्रमुख दो मांग रखे गए हैं अकास्मिकता सेवानिधि नियम लागू एवम स्थाईकरण करने के लिए । अकास्मिकता सेवा निधि विभागीय की पूरा करना विभागीय प्रक्रिया है जिसमें आसानी से पूर्ण किया जा सकता था। धरना स्थल में 5 साथियों के द्वारा भूख हड़ताल में है। यदि  इनके मांग जल्द ही पूरी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन  चेतावनी दी है ।जो की इसके लिए शासन और प्रशासन दोनो जवाबदार रहेंगे। और इसका परिणाम नगरी निकाय चुनाव और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में देखने को मिलेगा । उक्त जानकारी वनविभाग के   दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 548 के मीडिया प्रभारी श्री सुनील कुमार यादव , जिला अध्यक्ष श्री कीर्तन चौहान ,जिला उपाध्यक्ष श्री राम कुमार स्वर्णकार, संगठन मंत्री श्री राम कुमार साहू श्री केशव निषाद सचिव एवं संगठन के समस्त सदस्य के द्वारा दिया गया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button