Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

कोरबा: अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार

Ad

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट

कोरबा: जिले में अवैध कबाड़ रखने और बेचने वाले कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कोरबा पुलिस ने लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कबाड़ चोरी और खरीद-बिक्री में संलिप्त कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशेष रूप से, पुलिस ने नाबालिगों से बी.सी.पी.पी. प्लांट दर्री में चोरी कराने वाले सुरक्षागार्ड और कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements
Advertisements


चोरी और खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार
मामले की शुरुआत तब हुई जब चंदन कुमार मिश्रा ने 9 सितंबर 2024 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर 2024 को बी.सी.पी.पी. प्लांट दर्री से करीब 100 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप चोरी हो गया, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया।

Advertisements


जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि सुरक्षागार्ड कोमलपाटी नागराज, सुरक्षा सुपरवाइजर अनमोल धारिया, और प्रकाशकुंज साहू ने नाबालिग लड़कों के माध्यम से प्लांट में चोरी कराई थी। चोरी के सामान को जन्नू कुर्रे नामक कबाड़ी संचालक के पास बेचा गया था, जो इसे दर्री के जंगलों में छुपाकर रखता था। पुलिस ने जन्नू कुर्रे से पूछताछ की, जिसके बाद 60 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप बरामद किया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button