Advertisement Carousel
Blog

नेपाली व्यक्ति से दिन दहाड़े पौने तीन लाख नेपाली रुपया और मोबाइल फोन लूटकर लुटेरे फरार

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बनवीरपुर से दीपनगर के रास्ते के बीच गंगानगर में नेपाली व्यक्ति टीकाराम को लुटेरों ने पीछे से पकड़ कर मार पीटकर पौने तीन लाख नेपाली रुपया लूट कर रफूचक्कर हो गए। नेपाल के व्यक्ति टीकाराम ने बताया कि उनके जीजा जी मुंबई में काम करते हैं जिसके चलते उनके जीजा ने अपने परिचित के तौर पर तिकुनिया कस्बे में स्थित दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक शॉप के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया था

Advertisements
Advertisements

उसके बाद दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक शॉप वालों ने ऑनलाइन इंडियन करेंसी के बदले नेपाली करेंसी दी गई थी रुपया लेकर जब नेपाली व्यक्ति टीकाराम अपने घर नेपाल को वापस जा रहा था तब बनवीरपुर दीप नगर के बीच गंगानगर के निकट कुछ लुटेरों ने पीछे से पकड़ कर नेपाली व्यक्ति टीकाराम को लुटेरों ने पीटना शुरू कर दिया और उसके पास मौजूद पौने तीन लाख नेपाली रुपया व मोबाइल फोन लूट कर भाग निकले।

पीड़ित ने स्थानीय पत्रकार की सहायता से तिकुनिया कोतवाली पुलिस को सूचना दी सूचना के कुछ समय बाद स्थानीय पुलिस पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने नेपाली व्यक्ति से पूछताछ की नेपाली व्यक्ति टीकाराम के द्वारा बताए गए व्यक्तियों के परिजनों को तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और बड़े बारीकी से तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button