Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायपुरसारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के प्रदेश कार्यशाला में शामिल हुए युवामोर्चा के जिला पदाधिकारी

Ad

रायपुर : 2 सितम्बर से पूरे देश मे चलाया जायेगा सदस्यता अभियान

रायपुर/सारँगढ़ : भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी सूरज गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी पुनः अपने विशाल परिवार को और विशालतम करने की ओर अग्रसर है, इसी कड़ी में आज रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत संयुक्त मोर्चा कार्यशाला में पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण के साथ सारँगढ़ जिले के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया था ।
भाजपा का वृहद सदस्यता अभियान जो कि 2 सितम्बर से शुरू होने जा रही है जिसमें स्वयं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 2 सितम्बर को इस लिंक के माध्यम से सदस्य बनकर लोगों से भाजपा से जुड़ने अपील करेंगे। तत्पश्चात 3 सितम्बर से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी 3 सितम्बर को इस लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भाजपा सदस्यता अभियान में हिस्सा लेते हुए खुद की सदस्यता फार्म भरेंगे एवम प्रदेश में भी इस वृहद सदस्यता अभियान की सुरुवात की जाएगी । जिसके लिए प्रदेश से जिलेवार प्रभारी, जिले से मंडल वार प्रभारी, मंडल से बूथ स्तर तक प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी जो इस सदस्यता अभियान को देखेंगे । कार्यशाला में जिले के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बाकी सभी मोर्चा के जिलापदधिकारी भी रायपुर के कुशाभाऊ परिसर भाजपा कार्यालय में शामिल हुए l उक्त कार्यशाला में संयुक्त मोर्चा के जिलापदधिकारीयों को सदस्यता अभियान में प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई है जिसमे बूथ स्तर तक अलग कार्यकर्ताओं को स्वयं सदस्य बनकर लोगो को भाजपा से जोड़ने जिम्मेदारी दी गयी है। यह सदस्यता ऑफलाइन फार्म भरकर, ऑनलाइन लिंक के माध्यम से की जाएगी जो कि 3 सितम्बर से शुरू हिने जा रही है।
उक्त बैठक में संयुक्त भाजपा के मोर्चों के जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
उक्त बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरत लाल वर्मा, रामु रोहरा, सदस्यता अभियान संयोजक अनुरागसिंह देव, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, किसान मोर्चा प्रभारी शबजरंगी प्रसाद यादव युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्री आलोक ढंगस, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, एवम विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी गण  सारँगढ़ से जिला महामंत्री राजा गुप्ता, धीरज सिंह, सूरज गुप्ता, हितेश अजगले, मिलन साहू, नीलमणी साहू, आकाश ठाकुर, आकास भारद्वाज,उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button