Blog

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने लोगों की सुनी समस्याएं। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन नगर पंचायत के अंतर्गत रकेहटी रोड़ निकट बाला जी फार्म में पहुंचे पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने लोगों की समस्याएं सुनी। फार्म हाउस पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री ने सोहरिया से आए दर्जनों की संख्या में लोगों ने जमीनी मामले को लेकर आए जिस पर मंत्री ने कड़ा रूख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

Advertisements
Advertisements

इसके अलावा पूर्व मंत्री ने कई फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक भी की गई। जिसमें पूर्व मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नितियों के बारे में जानकारियां देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा एक सितंबर को सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है

Advertisements

जिसमें सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाएं । इसके बाद सक्रिय सदस्य बनें इस बार सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, निघासन चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य,कनक पाल सिंह राणा,

नागेन्द्र सिंह सेंगर, दयाशंकर मौर्य, रतीराम लोधी,जिला पंचायत सदस्य संजय गिरि, दीपक तलवार,आर डी राय,हरीश पाण्डेय, अशोक तिवारी, महेश गुप्ता, वरूण सिंह,शिव भगवान सिंह, बनवारीलाल यादव,संभू दयाल गुप्ता, विकास मिश्रा, श्रीप्रकाश कनौजिया शौरभ शुक्ला के के तिवारी,समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button