Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़: राखी बांधकर घर लौट रहे दंपती को कार ने मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौत, 5 साल की बच्ची गंभीर घायल

Ad

सारंगढ़ – भटगांव थाना क्षेत्र के रोहीना मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में राखी बांधकर घर लौट रहे दंपती की मौत हो गई। रमेश चंद्रा और उनकी पत्नी रमा चंद्रा, जो बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के अलीकुद गांव के निवासी थे, को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में जारी है।

Advertisements

घटना की खबर से मृतकों के परिवार में मातम छा गया है। भटगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button