मध्यप्रदेश

सबसे कम उम्र की सरपंच बनीं मोदी की खास मेहमान, पढ़ें कौन है सतना का मान बढ़ाने वाली रागिनी पटेल

विकास सोनी सतना जिला ब्यूरो चीफ
Ragini Patel Sarpanch: दिल्ली में हुए देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से 10 महिला सरपंचों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। लालकिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और ध्वजारोहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की सरपंच अतिथि के रूप में शामिल हुई है।

अतिथि बनी मध्य प्रदेश की 10 महिला सरपंचों में ग्राम झिरिया कोपरिहान की सरपंच रागिनी पटेल ने भी सतना जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिन्हें केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान भी मिला है।

Advertisements
Advertisements


सरपंच रागिनी का अतिथि के रूप में चयन होने की वजह मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की सरपंच को लेकर सम्मानित किया गया है। साथ ही कई चुनौतियों का सम्मान करके पंचायत की बागडोर थामे हुए है। सही तरीके से पंचायत का संचालन कर रही है। सरपंच रागिनी पटेल ने देश के स्वतंत्रता दिवस के लालकिले पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि बनाकर बुलाने पर पीएम मोदी का आभार माना है।

Advertisements


सरपंच रागिनी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिन पहले जानकारी मिली थी। भोपाल से सभी को एकसाथ दिल्ली ले जाया गया। जहां रुकने की व्यवस्था अच्छी रही। मैंने बचपन से टीवी पर 15 अगस्त, 26 जनवरी के कार्यक्रम लालकिले से प्रधानमंत्री का भाषण सुनती थी। आज गुरुवार को कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुई। लालकिले पर ध्वजारोहण को देखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संदेश को साक्षात सुना है।


अमरपाटन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झिरिया कोपरिहान में ओबीसी वर्ग के लिए अनारक्षित महिला सीट थी। 24 वर्षीय रागिनी पटेल ने 7 प्रतिद्वंदियों को पराजित कर 20 वोटों से जीत हासिल की थी। रागिनी के पिता रामाश्रय पटेल कृषक हैं। गांव में ही रह कर खेती बाड़ी करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button