छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़हर घर तिरंगा

स्वतंत्रता दौड़ सैकड़ो धावकों के साथ संपन्न…

सारंगढ़।जिला कलेक्टर कार्यालय में सुबह 7 बजे जिला कलेक्टर धर्मेश साहू, जिला परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान, पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा, संयुक्त कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल, एसडीएम अनिकेत साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एल. पी. पटेल, एसडीओ लोक निर्माण विभाग कुमार साहब, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिदार, डॉ. साय, डॉ. तिवारी, जायसवाल जी, सीएमओ राजेश पांडे, सीईओ संजू पटेल, समाज सेवी महेंद्र अग्रवाल, पत्रकार अब्बास अली शैफी, पत्रकार भरत अग्रवाल, संजय मानिकपुरी, गोविंद बरेठा के साथ सैकड़ों धावक शिक्षा विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में दौड़ प्रारंभ किए।
कलेक्टर श्री साहू ने फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ आरंभ कियें, जो दौड़ खेलभांठा मैदान सारंगढ़ तक पहुंचा। जहां कलेक्टर श्री साहू ने शपथ दिलायें। श्री साहू ने धावकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ावा देने के लिए हर घर तिरंगा अभियान, देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है और यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है, हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं।यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना विकसित करता है ।हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button