Advertisement Carousel
Blog

10 वर्षीय बालक को घर के दरवाजे से उठा ले गया तेंदुए।

Ad

शारदा नगर वन रेंज में घूम रहे तेंदुए ने सरे शाम दस वर्षीय बालक को दरवाजे से उठा कर ख़ून पिया।मौत

Advertisements

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी
लखीमपुर खीरी। शारदा नगर वन रेंज में बाघों एवं तेंदुओं का आतंक जारी है वन विभाग के निकम्मे अधिकारियों के कारण थाना खीरी के ग्राम सकेथू के डीह पुरवा में सरे शाम साढ़े सात बजे जैसे ही राकेश का १० वर्षीय बेटा घर के दरवाजे पर गया त‌ाक लगा कर बैठा तेंदुआ उसे उठा ले गया तुरन्त परिजन लाठी लेकर दौड़ पड़े जब तक कृष्णकान्त मिलता तेंदुआ उसका खून पीकर गर्दन की हड्डी तोड़ चुका था।

Advertisements

Advertisements

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को पंचनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने में पसीने छूट गए क्योंकि उत्तेजित भीड़ कह रही थी कि बार बार शिकायतों के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया काफी समय से तीन तेंदुए क्षेत्र में घूम रहे हैं। पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने मृतक कृष्णकान्त की मौत गर्दन की हड्डियां टूटने से मौत होना बताया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button