Advertisement Carousel
Blog

रविवार को लापता हुवे युवक का तीस घंटे बाद शव मिलने से मचा हड़कम्प

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के अटकोहना सलारपुर गाँव निवासी परमीत सिंह उम्र करीब बाइस वर्षीय पुत्र स्वर्गीय गुरमुख सिंह बीते रविवार को दोपहर तीन बजे घर से बसैगापुर चौराहे पर कह कर घर से बाइक लेकर गया था। शाम तक घर वापस न होने पर माँ मंदीप कौर ने फोन किया तो उसका फोन नही उठा। मां अपने बेटे परमीत सिंह के पास घंटो फोन लगाती रही लेकिन फोन नही उठा।

Advertisements

Advertisements

रविवार शाम को फोन बंद हो गया तो परिजनों को चिंता हुई और तलाश शुरू की। पूरी रात और सोमवार पूरा दिन तलाश किया लेकिन पता नही चल सका। सोमवार रात करीब ग्यारह बजे सुन्दरवल चौकी के पास से पूरब खेतों की तरफ गए रास्ते पर परिजन तलाश करते हुए आगे गए तो पुलिस चौकी से करीब पाँच सौ मीटर दूर राईस मिल के पीछे मार्ग पर उसका शव पड़ा मिला। शरीर से निकाला खून सूख चुका था। पूरे शरीर पर फफोले पड़े थे। सर, गर्दन, हाथ में जख्म थे।पास ही बाइक लाक करके खड़ी थी। बाइक की चाभी मृतक की जेब में रखी हुई थी। परिजनों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मृतक परमीत सिंह के मामा ने उसके फुफेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मंगलवार दोपहर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके कड़ी कार्यवाही की जाएगी। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि मृतक के शव में कीड़े पड़ गए थे। पूरे शरीर पर फफोले पड़े हुए थे। मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मृतक के फुफेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button