Advertisement Carousel
Blog

रोजेदार महिला ने डॉक्टर पर लगाया पीटने का गंभीर आरोप

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी

Advertisements

नकहा खीरी । नकहा चिकित्सा प्रभारी रामू वर्मा जो आए दिन मारपीट के मामले में चर्चित रहते हैं वही डॉक्टर रामू वर्मा एक बार फिर महिला की पिटाई और अभद्रता को लेकर सुर्खियों में है मिली जानकारी के अनुसार नकहा निवासी असीमुन पत्नी तस्वौर ने खीरी थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपने पुत्र को कुत्ते काटने का इंजेक्शन लगवाने आई थी तभी डॉक्टर रामू वर्मा ने अस्पताल परिसर में किसी ने पुड़िया खाकर थूक देने का आरोप लगाने लगे जबकि वह मोहर्रम के चलते व्रत (रोजा) रखे हुए थी उसने थूकने से इनकार किया और किसने थूक दिया यह भी नहीं जानती थी तभी डॉक्टर उसके ऊपर जोर-जोर से चिल्लाने लगे और दवा लगवाने आई महिला के साथ मारपीट करने लगे जानकारी के अनुसार डॉक्टर मारपीट करके अस्पताल से चले गए।

Advertisements

जबकि चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रामू वर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर में गुटका खाने से मना किया गुटका खाने की पर्ची काटने की बात कही गई थी मारपीट का आरोप गलत है ऐसा कुछ भी नही हुआ था। एक रोजेदार महिला को नकहा में तैनात डॉक्टर रामू वर्मा द्वारा पिटाई करने के मामले पर सीएमओ खीरी से बात करने का प्रयास उनके सीयूजी नंबर पर किया गया तो साहब का फोन नही उठा ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button