Advertisement Carousel
बिलासपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डायरिया पीड़ित मरीजों से की मुलाकात

Ad

सामुदायिक अस्पताल के डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के दिए निर्देशउप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज रतनपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर डायरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली। उन्होंने डायरिया पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

Advertisements
अभी 31 मरीज डायरिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।
उप मुख्यमंत्री साव ने अस्पताल के डॉक्टरों को एक-एक मरीज का अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर इलाज में कोई कोर-कसर नहीं रखने को कहा। साव ने बताया कि मरीजों की सेहत और डायरिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है।घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जा रही है। जरा सा भी लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। उम्मीद है बहुत जल्दी सब ठीक हो जाएगा। रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, एसडीएम युगल किशोर उर्वसा, बीएमओ मिथिलेश गुप्ता, तहसीलदार पंकज सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय चंदेल और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद थे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button