Advertisement Carousel
Blog

रायपुर में पटाखों की रौनक, ग्रीन पटाखे बने बाजार की नई पहचान

Ad

Advertisements

फैंसी ग्रीन पटाखों पर लोगों का फोकस, आसमानी रोशनी वाले क्रैकर्स बने पहली पसंद


Advertisements

रायपुर, रिपोर्ट ब्यूरो
रायपुर से विशेष रिपोर्ट

जैसे-जैसे दीपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजधानी रायपुर में पटाखों का बाजार भी पूरी तरह सज चुका है। त्योहार के एक हफ्ते पहले ही फटाका बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है।

आज नरक चौदस के अवसर पर शहर भर में पटाखों की खरीदारी जोरों पर है। कल लक्ष्मी पूजन है, और लोगों में अब दीपावली की चमक साफ दिख रही है।

पटाखों की दुकानों में बढ़ी रौनक

राजधानी में इस वर्ष छोटे-बड़े मिलाकर करीब 5000 से अधिक अस्थायी पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं।
इनमें स्थायी विक्रेताओं में एक प्रमुख नाम इस्माइल ब्रदर्स का भी है, जो वर्षों से राजधानी में पटाखों की बिक्री का भरोसेमंद नाम रहा है।

इस्माइल ब्रदर्स के डायरेक्टर मोहम्मद अफजल ने बताया —

> “रायपुर में जब भी कोई फटाका खरीदने आता है, तो उसकी जुबान पर ‘इस्माइल ब्रदर्स’ का नाम जरूर होता है।

हम कोशिश करते हैं कि पर्यावरण को ध्यान में रखकर ‘ग्रीन पटाखों’ की ही बिक्री करें।”

पर्यावरण के प्रति बढ़ी जागरूकता

इस बार बाजार में फैंसी ग्रीन पटाखों और आसमानी क्रैकर्स की मांग सबसे अधिक है।
लोग अब ऐसे पटाखे पसंद कर रहे हैं जिनसे ध्वनि प्रदूषण कम हो, और जो आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरें।

मोहम्मद अफजल बताते हैं कि —

“अब लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

ग्राहक खुद ऐसे पटाखे मांग रहे हैं जो आवाज कम करें और धुएं का उत्सर्जन कम हो।
इस बार हमने ऐसी वैरायटी बाजार में उपलब्ध कराई है, जिससे लोगों को दीपावली की खुशियाँ भी मिलें और प्रदूषण भी कम हो।”



✨ दीपावली का उल्लास

दीपावली वर्ष का सबसे बड़ा त्यौहार है।
रायपुर शहर की गलियों, बाजारों और चौक-चौराहों में रोशनी, सजावट और खुशियों का माहौल है।
लोग नए कपड़ों, मिठाइयों और पटाखों की खरीदारी में व्यस्त हैं।

त्योहार का यह उत्सव न केवल आनंद का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण के प्रति नई जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश भी दे रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button