Advertisement Carousel
Blog

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण

Ad

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण; साथ ही क्वार्टर गार्द, यूपी 112 पीआरवी, एमटी शाखा आदि का निरीक्षण किया

Advertisements

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा पुलिस लाईन में स्थित विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन भी किया

Advertisements

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।

Advertisements

इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाईन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए।

निरीक्षण के पश्चात एसपी खीरी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात एसपी खीरी द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया।

यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों पर भी शुक्रवार की परेड आयोजित की गई।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button