Advertisement Carousel
Blog

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला- मटासी,शाला प्रवेश उत्सव,सह न्योता भोजन

Ad

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ

Advertisements

माध्यमिक शाला ‌-मटासी में मुख्य अतिथि डी डी सी अनीता सिंह विशिष्ट अतिथि बी डी सी काजल कुसवाहा , ‌भूतपूर्व बी डी सी एवं मंडल संयोजक रामकृत नायक संकुल प्राचार्य बजरंग राम भगत एवं शाला समिति अध्यक्ष विश्वनाथ नागवंशी एवं पालक गंण की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जी के द्वारा सरस्वती माता की फोटो पर सरस्वती पूजन एवं वंदन किया गया उसके पश्चात मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी बच्चे को टोपी पहनाई गई उसके पश्चात वहां उपस्थित पालक एवं छात्रों के द्वारा भी नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं चाकलेट खिलाया गया , शाला के छात्रों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों हेतु स्वागत गीत एवं नृत्य किया गया।
स्वागत के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि, प्रधान पाठक सरिता नायक द्वारा बच्चों को रसगुल्ले खिलाकर एवं पेन व कापी देकर उन्हें उत्साहित किया गया जिससे नवप्रवेशी बच्चे खुश होकर छत्तीसगढ़ का नाम चमकाबो पढ़ाया पढ़बओ नामक छत्तीसगढ़ी गीत गाया गया , बच्चों के गीत पश्चात मुख्य अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश एवं पुस्तक के साथ गुब्बारे भी भेंट किया गया जिससे बच्चों एवं पालकों में एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया उसके पश्चात मुख्य अतिथि अनीता सिंह जी के द्वारा पढ़ाई कर साथ संस्कार और प्रतिदिन उपस्थिति जरूरी है ताकि आपको रोज नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा और मैं बार स्कूल आप कितना देखने आउंगी कहकर बच्चों को समझाया गया बीडीसी काजल कुसवाहा जी के द्वारा बच्चे आप रोज आईये अच्छा पढ़ाई कीजिए और हमारे क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन कीजिए एवं मंडल संयोजक श्री रामकृत नायक जीके द्वारा बढ़िया पढ़ों डाॅक्टर ,इन्जनीयर व शिक्षक बनो कहकर आशीष वचन दिया गया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री बजरंग राम भगत एवं शाला समिति अध्यक्ष विश्वनाथ नागवंशी जी के द्वारा भी बच्चों बताया गया कि प्राइवेट स्कूलों में फिस लेकर भी कोई छात्र प्रवीण सूची में स्थान नहीं बना पाते जब की शासकीय स्कूलों के योग्य शिक्षक हमें डाक्टर इंजीनियर दे रहे हैं इसलिए हमें शासकीय स्कूलों में ही पढ़ाई करना चाहिए समझाया गया।

Advertisements

Advertisements
कार्यक्रम के अन्त में प्रधान पाठक जी के द्वारा बच्चों के पालकों को धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया एवं सभी अतिथियों का कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने हेतु आभार व्यक्त किया एवं सभी को न्योता भोजन हेतु सभी को आमंत्रित कर सभी को न्योता भोजन खिलाया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button