Blog

साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 101 अदद विभिन्न कम्पनियों के स्मार्ट फोन बरामद किये

साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 101 अदद विभिन्न कम्पनियों के स्मार्ट फोन बरामद किये

Advertisements

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पवन कुमार गौतम के कुशल पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधिक्षक साइबर क्राइम रमेश कुमार तिवारी, जनपद लखीमपुर खीरी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित CEIR PORTAL के माध्यम से प्राप्त हुई मोबाइल खोनें की ऑनलाइन शिकायतो का निस्तारण करते हुए साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा अभियान चलाकर 101 अदद स्मार्ट मोबाइल फोन की कीमत करीब 16.80 लाख रूपये बरामद किया गया। जिन्हे मोबाइल धारकों स्वामियों को सुपुर्द किया गया। आपको बता दें CEIR PORTAL के सम्बन्ध में जानकारी व शिकायत करने का तरीका।

Advertisements

केन्द्र सरकार द्वारा CEIR PORTAL का गंठन मार्च 2023 में किया गया, जिसमें मोबाइल फोन खो जाने पर CEIR PORTAL की वेबसाइट ceir.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है। कार्यवाही करने वाली साइबर क्राइम पुलिस टीम। प्रभारी निरीक्षक राम खेलावन राणा। उप निरीक्षक सिद्धान्त पवार। हेड कांस्टेबल उमेश मिश्रा। हेड कांस्टेबल मोहम्मद इरफान। हेड कांस्टेबल अनुराग मिश्रा। हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार।
हेड कांस्टेबल अजीत मौर्य। कांस्टेबल तुषार रंजन। कांस्टेबल परीक्षित चौरसिया। कांस्टेबल शिवम विश्वकर्मा। कांस्टेबल मंयक वर्मा। कांस्टेबल आजम अली। कांस्टेबल सूर्यकांत। कांस्टेबल वतन त्यागी।
कांस्टेबल अजय देशवाल।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button